Bhole Le Lo Kalam Dawaat/भोले ले लो कलम दवात।


ओ भोले ले लो कलम दवात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले ले लो कलम दवात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी।।

पहला भाग्य मेरे माथे पे लिख दो,
पहला भाग्य मेरे माथे पे लिख दो,
ओ भोले शीश नवाऊं दिन रात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले शीश नवाऊं दिन रात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले ले लो कलम दवात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले ले लो कलम दवात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी।।

दूजा भाग्य मेरी आंखों पे लिख दो,
दूजा भाग्य मेरी आंखों पे लिख दो,
ओ भोले दरश करूं दिन रात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले दरश करूं दिन रात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले ले लो कलम दवात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले ले लो कलम दवात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी।।

तीजा भाग्य मेरे कानों पे लिख दो,
तीजा भाग्य मेरे कानों पे लिख दो,
ओ भोले भजन सुनूं दिन रात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले भजन सुनूं दिन रात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले ले लो कलम दवात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले ले लो कलम दवात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी।।

चौथा भाग्य मेरी जिव्हा पे लिख दो,
चौथा भाग्य मेरी जिव्हा पे लिख दो,
ओ भोले भजन करूं दिन रात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले भजन करूं दिन रात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले ले लो कलम दवात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले ले लो कलम दवात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी।।

पाचवां भाग्य मेरे हाथों पे लिख दो,
पाचवां भाग्य मेरे हाथों पे लिख दो,
ओ भोले दान करूं दिन रात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले दान करूं दिन रात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले ले लो कलम दवात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले ले लो कलम दवात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी।।

छठवां भाग्य मेरे पैरों पे लिख दो,
छठवां भाग्य मेरे पैरों पे लिख दो,
ओ भोले तीरथ करूं दिन रात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले तीरथ करूं दिन रात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले ले लो कलम दवात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले ले लो कलम दवात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी।।

सातवां भाग्य मेरी काया पे लिख दो,
सातवां भाग्य मेरी काया पे लिख दो,
ओ भोले सेवा करूं मैं दिन रात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले सेवा करूं मैं दिन रात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले ले लो कलम दवात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी,
ओ भोले ले लो कलम दवात,
भाग्य मेरा ऐसा लिख दो जी।।

Post a Comment

Previous Post Next Post