Kanhaiya Teri Leela Aprampar/कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार।


कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
जनम लिया गोकुल में आए,
जनम लिया गोकुल में आए,
जग के पालनहार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार।।

कारागृह में ताले लगे थे, 
मात पिता बंधन में बंधे थे,
कारागृह में ताले लगे थे, 
मात पिता बंधन में बंधे थे,
काली घटा छाई अम्बर में,
काली घटा छाई अम्बर में,
बारिश मूसलाधार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
जनम लिया गोकुल में आए,
जनम लिया गोकुल में आए,
जग के पालनहार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार।।

सारे ताले खोल दिए थे,
बंधन सारे तोड़ दिए थे,
सारे ताले खोल दिए थे,
बंधन सारे तोड़ दिए थे,
सात द्वार खोले कान्हा ने,
सात द्वार खोले कान्हा ने,
सो गए पहरेदार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
जनम लिया गोकुल में आए,
जनम लिया गोकुल में आए,
जग के पालनहार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार।।

वासुदेव चले मथुरा से,
बादल गरज रहे अम्बर से,
वासुदेव चले मथुरा से,
बादल गरज रहे अम्बर से,
यमुना नदी चढ़ आई चरम पर,
यमुना नदी चढ़ आई चरम पर,
वासुदेव परेशान,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
जनम लिया गोकुल में आए,
जनम लिया गोकुल में आए,
जग के पालनहार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार।।

कान्हा जी मन में मुस्काए,
यमुना नदी में पैर लगाए,
कान्हा जी मन में मुस्काए,
यमुना नदी में पैर लगाए,
पैर लगाते ही यमुना की,
पैर लगाते ही यमुना की,
सूख गई जलधार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
जनम लिया गोकुल में आए,
जनम लिया गोकुल में आए,
जग के पालनहार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार।।

वासुदेव गोकुल में आए,
रातों रात ही वापस जाए,
वासुदेव गोकुल में आए,
रातों रात ही वापस जाए,
यशोदा की बेटी को लेकर,
यशोदा की बेटी को लेकर,
रख दिया अपना लाल,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
जनम लिया गोकुल में आए,
जनम लिया गोकुल में आए,
जग के पालनहार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार।।

गोकुल में आई हैं खुशियां,
नन्द के घर जन्मे हैं कन्हैया,
गोकुल में आई हैं खुशियां,
नन्द के घर जन्मे हैं कन्हैया,
ढोल नगाड़े बाज रहे हैं,
ढोल नगाड़े बाज रहे हैं,
चारों ओर बहार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार।।
जनम लिया गोकुल में आए,
जनम लिया गोकुल में आए,
जग के पालनहार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार,
कन्हैया तेरी लीला अपरम्पार।।


Post a Comment

Previous Post Next Post