बंसी तो बाजे मोरे रंगमहल में,
बंसी तो बाजे मोरे रंगमहल में।।
सासू जो आवें राजा चरूवा चढ़न को,
सासू जो आवें राजा चरूवा चढ़न को,
उन्हूं का नेग दे दिन्हो मेरे भोले राजा,
उन्हूं का नेग दे दिन्हो मेरे भोले राजा,
पानों से पतले राजा, मोती से उजले राजा,
फूलों से हल्के राजा,
नैनों से नैन मिलाना, मुखड़े से हंस बतलाना,
बंसी तो बाजे,
बंसी तो बाजे मोरे रंगमहल में,
बंसी तो बाजे मोरे रंगमहल में।।
जिठनी जो आवें राजा पिपरी पिसन को,
जिठनी जो आवें राजा पिपरी पिसन को,
उन्हूं का नेग दे दिन्हो मेरे भोले राजा,
उन्हूं का नेग दे दिन्हो मेरे भोले राजा,
पानों से पतले राजा, मोती से उजले राजा,
फूलों से हल्के राजा,
नैनों से नैन मिलाना, मुखड़े से हंस बतलाना,
बंसी तो बाजे,
बंसी तो बाजे मोरे रंगमहल में,
बंसी तो बाजे मोरे रंगमहल में।।
ननदी जो आवें राजा छठिया धरन को,
ननदी जो आवें राजा छठिया धरन को,
उन्हूं का नेग दे दिन्हो मेरे भोले राजा,
उन्हूं का नेग दे दिन्हो मेरे भोले राजा,
पानों से पतले राजा, मोती से उजले राजा,
फूलों से हल्के राजा,
नैनों से नैन मिलाना, मुखड़े से हंस बतलाना,
बंसी तो बाजे,
बंसी तो बाजे मोरे रंगमहल में,
बंसी तो बाजे मोरे रंगमहल में।।
देवर जो आवें राजा बंसी बजन को,
देवर जो आवें राजा बंसी बजन को,
उन्हूं का नेग दे दिन्हो मेरे भोले राजा,
उन्हूं का नेग दे दिन्हो मेरे भोले राजा,
पानों से पतले राजा, मोती से उजले राजा,
फूलों से हल्के राजा,
नैनों से नैन मिलाना, मुखड़े से हंस बतलाना,
बंसी तो बाजे,
बंसी तो बाजे मोरे रंगमहल में,
बंसी तो बाजे मोरे रंगमहल में।।
Tags
Jachcha Geet