Sasural Se Naata Nibhana Koi Aasan Kaam Nahi Hai/ससुराल से नाता निभाना कोई आसान काम नहीं है।

ससुराल से नाता निभाना कोई आसान काम नहीं है,
ससुराल से नाता निभाना कोई आसान काम नहीं है।।

जब आयेगी चरूवे की बेला, भर आयेंगी तुम्हरी अंखियां,

अपनी मम्मी के दम पे ना फूलो,
अपनी मम्मी के दम पे ना फूलो,
वो तो चरूवे के काबिल नहीं हैं,
ससुराल से नाता निभाना कोई आसान काम नहीं है,
ससुराल से नाता निभाना कोई आसान काम नहीं है।।

जब आयेगी पिपरी की बेला, भर आयेंगी तुम्हरी अंखियां,

अपनी भाभी के दम पे ना फूलो,
अपनी भाभी के दम पे ना फूलो,
वो तो पिपरी के काबिल नहीं हैं,
ससुराल से नाता निभाना कोई आसान काम नहीं है,
ससुराल से नाता निभाना कोई आसान काम नहीं है।।

जब आयेगी छठिया की बेला, भर आयेंगी तुम्हरी अंखियां,

अपनी बहना के दम पे ना फूलो,
अपनी बहना के दम पे ना फूलो,
वो तो छठिया के काबिल नहीं हैं,
ससुराल से नाता निभाना कोई आसान काम नहीं है,
ससुराल से नाता निभाना कोई आसान काम नहीं है।।

जब आयेगी बंसी की बेला, भर आयेंगी तुम्हरी अंखियां,

अपने भइया के दम पे ना फूलो,
अपनी भइया के दम पे ना फूलो,
वो तो बंसी के काबिल नहीं हैं,
ससुराल से नाता निभाना कोई आसान काम नहीं है,
ससुराल से नाता निभाना कोई आसान काम नहीं है।।

Post a Comment

Previous Post Next Post