देवी तेरो झूला पड़ा बगियन में,
मईया तेरो झूला पड़ा बगियन में,
देवी तेरो झूला पड़ा बगियन में,
मईया तेरो झूला पड़ा बगियन में।।
काहे का पेड़ मईया काहे की डोरी,
काहे का पेड़ मईया काहे की डोरी,
काहे का पटरा पड़ा बगियन में,
काहे का पटरा पड़ा बगियन में,
देवी तेरो झूला पड़ा बगियन में,
मईया तेरो झूला पड़ा बगियन में।।
नीम का पेड़ मईया रेशम की डोरी,
नीम का पेड़ मईया रेशम की डोरी,
चंदन का पटरा पड़ा बगियन में,
चंदन का पटरा पड़ा बगियन में,
देवी तेरो झूला पड़ा बगियन में,
मईया तेरो झूला पड़ा बगियन में।।
कौन मईया झूले कौन झुलावे,
कौन मईया झूले कौन झुलावे,
कौन मईया पेंगा बढ़ावे बगियन में,
कौन मईया पेंगा बढ़ावे बगियन में,
देवी तेरो झूला पड़ा बगियन में,
मईया तेरो झूला पड़ा बगियन में।।
ब्राह्मणी झूलें और ब्रह्मा जी झुलावें,
ब्राह्मणी झूलें और ब्रह्मा जी झुलावें,
पवन मईया पेंगा बढ़ावे बगियन में,
पवन मईया पेंगा बढ़ावे बगियन में,
देवी तेरो झूला पड़ा बगियन में,
मईया तेरो झूला पड़ा बगियन में,
देवी तेरो झूला पड़ा बगियन में,
मईया तेरो झूला पड़ा बगियन में।।
Tags
Mata Bhajan