Phoolon Se Mahke Tera Ghar Angna/फूलों से महके तेरा घर अंगना।


फूलों से महके तेरा घर अंगना, घर अंगना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
फूलों से महके तेरा घर अंगना, घर अंगना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना।।

देने बधाई गणपति आये,
देने बधाई गणपति आये,
संग में अपने रिद्धि सिद्धि लाये,
संग में अपने रिद्धि सिद्धि लाये,
रिद्धि सिद्धि की पायल बाजे, 
तेरे अंगना, तेरे अंगना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
फूलों से महके तेरा घर अंगना, घर अंगना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना।।

देने बधाई ब्रह्मा जी आये,
देने बधाई ब्रह्मा जी आये,
संग में अपने ब्राह्मणी को लाये,
संग में अपने ब्राह्मणी को लाये,
ब्राह्मणी की पायल बाजे,
तेरे अंगना, तेरे अंगना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
फूलों से महके तेरा घर अंगना, घर अंगना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना।।

देने बधाई विष्णु जी आये,
देने बधाई विष्णु जी आये,
संग में अपने लक्ष्मी को लाये,
संग में अपने लक्ष्मी को लाये,
लक्ष्मी की पायल बाजे,
तेरे अंगना, तेरे अंगना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
फूलों से महके तेरा घर अंगना, घर अंगना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना।।

देने बधाई शंकर जी आये,
देने बधाई शंकर जी आये,
संग में अपने गौरा को लाये,
संग में अपने गौरा को लाये,
गौरा की पायल बाजे,
तेरे अंगना, तेरे अंगना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
फूलों से महके तेरा घर अंगना, घर अंगना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना।।

देने बधाई राम जी आये,
देने बधाई राम जी आये,
संग में अपने सीता को लाये,
संग में अपने सीता को लाये,
सीता की पायल बाजे,
तेरे अंगना, तेरे अंगना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
फूलों से महके तेरा घर अंगना, घर अंगना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना।।

देने बधाई कृष्णा जी आये,
देने बधाई कृष्णा जी आये,
संग में अपने राधा को लाये,
संग में अपने राधा को लाये,
राधा की पायल बाजे,
तेरे अंगना, तेरे अंगना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
फूलों से महके तेरा घर अंगना, घर अंगना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना।।

देने बधाई सब सखियां आईं,
देने बधाई सब सखियां आईं,
संग में अपने ढोलक लाईं,
संग में अपने ढोलक लाईं,
सखियों की ढोलक बाजे,
तेरे अंगना, तेरे अंगना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
फूलों से महके तेरा घर अंगना, घर अंगना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना,
तुमको बधाई हो मेरी बहना।।


Post a Comment

Previous Post Next Post