Jai Ho, Jai Ho Tumhari Ji Bajrangbali/ जय हो जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली।


जय हो, जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली,
जय हो, जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली,
ले के शिव रूप आना गजब हो गया,
जय हो, जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली,
ले के शिव रूप आना गजब हो गया,
त्रेता युग में थे तुम आये, द्वापर में भी,
त्रेता युग में थे तुम आये, द्वापर में भी,
तेरा कलयुग में आना गजब हो गया,
त्रेता युग में थे तुम आये, द्वापर में भी,
तेरा कलयुग में आना गजब हो गया,
जय हो, जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली,
ले के शिव रूप आना गजब हो गया,
जय हो, जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली।।

बचपन की कहानी निराली बड़ी,
बचपन की कहानी निराली बड़ी,
जब लगी भूख हनुमत मचलने लगे,
जब लगी भूख हनुमत मचलने लगे,
फल समझ कर उड़े आप आकाश में,
फल समझ कर उड़े आप आकाश में,
तेरा सूरज को खाना गजब हो गया,
फल समझ कर उड़े आप आकाश में,
तेरा सूरज को खाना गजब हो गया,
जय हो, जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली,
ले के शिव रूप आना गजब हो गया,
जय हो, जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली।।

कूदे लंका में जब मच गई खलबली,
कूदे लंका में जब मच गई खलबली,
मारे चुनचुन के असुरों को बजरंगबली,
मारे चुनचुन के असुरों को बजरंगबली,
कूदे लंका में जब मच गई खलबली,
मारे चुनचुन के असुरों को बजरंगबली,
मार डाले अक्षय को पटककर वहीं,
मार डाले अक्षय को पटककर वहीं,
तेरा लंका जलाना गजब हो गया,
तेरा लंका जलाना गजब हो गया,
जय हो, जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली,
ले के शिव रूप आना गजब हो गया,
जय हो, जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली।।

आके शक्ति लगी जो लखन लाल को,
आके शक्ति लगी जो लखन लाल को,
राम जी देख रोये लखन लाल को,
राम जी देख रोये लखन लाल को,
ले के संजीवन बूटी पवन वेग से,
ले के संजीवन बूटी पवन वेग से,
पूरा पर्वत उठाना गजब हो गया,
जय हो, जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली,
ले के शिव रूप आना गजब हो गया,
जय हो, जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली।।

जब विभीषण बन बैठे थे श्री राम जी,
जब विभीषण बन बैठे थे श्री राम जी,
और चरणों में हाजिर थे हनुमान जी,
और चरणों में हाजिर थे हनुमान जी,
सुन के ताना विभीषण का अंजनी के लाल,
सुन के ताना विभीषण का अंजनी के लाल,
फाड़ सीना दिखाना गजब हो गया,
जय हो, जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली,
जय हो, जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली,
ले के शिव रूप आना गजब हो गया,
जय हो, जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली,
ले के शिव रूप आना गजब हो गया,
त्रेता युग में थे तुम आये, द्वापर में भी,
त्रेता युग में थे तुम आये, द्वापर में भी,
तेरा कलयुग में आना गजब हो गया,
तेरा कलयुग में आना गजब हो गया,
जय हो, जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली,
ले के शिव रूप आना गजब हो गया,
जय हो, जय हो तुम्हारी जी बजरंगबली।।


Post a Comment

Previous Post Next Post