Ro Ro Beti Mile Aaj Sabke Gale/रो रो बेटी मिले आज सबके गले।


रो रो बेटी मिले आज सबके गले,
सुनते जाना......
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना,
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना,
रो रो बेटी मिले आज सबके गले,
सुनते जाना......
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना,
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना,
प्यार जैसा दिया लाड़ जैसा दिया,
देते जाना.......
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना,
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना,
प्यार जैसा दिया लाड़ जैसा दिया,
देते जाना.......
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना,
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना,
रो रो बेटी मिले आज सबके गले,
सुनते जाना......
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना,
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना।।

कहे बाबा से रो रो लिपट कर,
अपनी दादी के आंचल में छुपकर,
कहे बाबा से रो रो लिपट कर,
अपनी दादी के आंचल में छुपकर,
प्यारे बाबा मेरे प्यारी दादी मेरी,
प्यारे बाबा मेरे प्यारी दादी मेरी,
सुनते जाना......
बाबा दादी मुझे ना भुलाना,
बाबा दादी मुझे ना भुलाना,
रो रो बेटी मिले आज सबके गले,
सुनते जाना......
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना,
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना।।

रोये पापा से अपने लिपट कर,
अपनी मम्मी की गोदी में छुपकर,
रोये पापा से अपने लिपट कर,
अपनी मम्मी की गोदी में छुपकर,
प्यारे पापा मेरे प्यारी मम्मी मेरी,
प्यारे पापा मेरे प्यारी मम्मी मेरी,
सुनते जाना......
पापा मम्मी मुझे ना भुलाना,
पापा मम्मी मुझे ना भुलाना,
रो रो बेटी मिले आज सबके गले,
सुनते जाना......
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना,
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना।।

रोये भईया से अपने लिपट कर,
भाभी के कंधे पे शीश रख कर,
रोये भईया से अपने लिपट कर,
भाभी के कंधे पे शीश रख कर,
प्यारे भईया सुनो प्यारी भाभी सुनो,
प्यारे भईया सुनो प्यारी भाभी सुनो,
सुनते जाना.......
भईया, भाभी मुझे ना भुलाना,
भईया, भाभी मुझे ना भुलाना,
रो रो बेटी मिले आज सबके गले,
सुनते जाना......
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना,
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना।।

रोये चाचा से अपने लिपट कर,
अपनी चाची के कांधे से लगकर,
रोये चाचा से अपने लिपट कर,
अपनी चाची के कांधे से लगकर,
प्यारे चाचा सुनो प्यारी चाची सुनो,
प्यारे चाचा सुनो प्यारी चाची सुनो,
सुनते जाना......
चाचा, चाची मुझे ना भुलाना,
चाचा, चाची मुझे ना भुलाना,
रो रो बेटी मिले आज सबके गले,
सुनते जाना......
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना,
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना,
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना,
मैया बाबुल मुझे ना भुलाना।।

Post a Comment

Previous Post Next Post