Jago Jago sherowali jago mehrowali Mata Bhajan Lyrics In Hindi.

जागो जागो शेरोंवाली जागो मेहरोवाली।

जागो जागो शेरोंवाली, जागो मेहरोंवाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है,
जागो जागो शेरोंवाली, जागो मेहरोंवाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है,
फूट रही सूरज की लाली जागो जोतोंवाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है,
फूट रही सूरज की लाली जागो जोतोंवाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है,
जागो जागो शेरोंवाली, जागो मेहरोंवाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है।।

चहचहा चिड़ियों ने छोड़ा मां अपना बसेरा है,
चहचहा चिड़ियों ने छोड़ा मां अपना बसेरा है,
किरणें सुनहरी चमकी,
कोयल ने दिल का तार छेड़ा है,
किरणें सुनहरी चमकी,
कोयल ने दिल का तार छेड़ा है,
पुष्पहार लाए बनमाली जागो पहाड़ों वाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है,
जागो जागो शेरोंवाली, जागो मेहरोंवाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है,
जागो जागो शेरोंवाली, जागो मेहरोंवाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है।।

गाते हैं गीत झरने नदियों ने छेड़े मां तराने हैं,
गाते हैं गीत झरने नदियों ने छेड़े मां तराने हैं,
ठंडी पवन के झोंके,
मन को तो लगते मां सुहाने हैं,
ठंडी पवन के झोंके,
मन को तो लगते मां सुहाने हैं,
ओस में डूबी है हरियाली,
रात गई मतवाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है,
जागो जागो शेरोंवाली, जागो मेहरोंवाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है,
जागो जागो शेरोंवाली, जागो मेहरोंवाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है।।

आचमन कराती गंगा,
मुख धो रहे हैं सिंधु सातों मां,
आचमन कराती गंगा,
मुख धो रहे हैं सिंधु सातों मां,
पूजन को आया लख्खा,
जागो, जागो, जागो शेरोंवाली मां,
पूजन को आया लख्खा,
जागो, जागो, जागो शेरोंवाली मां,
सजी आरती की है थाली,
जागो भवनों वाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है,
जागो जागो शेरोंवाली, जागो मेहरोंवाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है,
जागो जागो शेरोंवाली, जागो मेहरोंवाली,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है,
सवेरा हो गया है, सवेरा हो गया है।।

Post a Comment

Previous Post Next Post