Bhole Baba Bhajan Lyrics In Hindi–Sar pe ganga ki dhara gale sarpon ki mala mahadeva..

सर पे गंगा की धारा,
गले सर्पों का माला, महादेवा,
भोले कैसे करूं तेरी सेवा,
शम्भू कैसे करूं तेरी सेवा,
सर पे गंगा की धारा,
गले सर्पों का माला महादेवा,
भोले कैसे करूं मैं तेरी सेवा,
शम्भू कैसे करूं तेरी सेवा।।
दिल करता है जल मैं चढ़ाऊं,
जल लेने को नदियों में जाऊं,
दिल करता है जल मैं चढ़ाऊं,
जल लेने को नदियों में जाऊं,
नदियां देने को तैयार,
मछली करती हैं इनकार महादेवा,
भोले कैसे करूं तेरी सेवा,
शम्भू कैसे करूं मैं तेरी सेवा,
सर पे गंगा की धारा,
गले सर्पों का माला, महादेवा,
भोले कैसे करूं तेरी सेवा,
शम्भू कैसे करूं तेरी सेवा।।
दिल करता है दूध चढ़ाऊं,
दूध लेने को गौशाला जाऊं,
दिल करता है दूध चढ़ाऊं,
दूध लेने को गौशाला जाऊं,
गइया देने को तैयार,
बछड़ा करता है इनकार महादेवा,
भोले कैसे करूं तेरी सेवा,
शम्भू कैसे करूं तेरी सेवा।।
सर पे गंगा की धारा,
गले सर्पों का माला, महादेवा,
भोले कैसे करूं तेरी सेवा,
शम्भू कैसे करूं तेरी सेवा।।

दिल करता है फूल चढ़ाऊं,
फूल लेने को बागों में जाऊं,
दिल करता है फूल चढ़ाऊं,
फूल लेने को बागों में जाऊं,
फूल आने को तैयार,
भंवरा करता है इनकार महादेवा,
भोले कैसे करूं तेरी सेवा,
शम्भू कैसे करूं तेरी सेवा।।
सर पे गंगा की धारा,
गले सर्पों का माला, महादेवा,
भोले कैसे करूं तेरी सेवा,
शम्भू कैसे करूं तेरी सेवा।।

दिल करता है फल मैं चढ़ाऊं,
फल लेने को बागों में जाऊं,
दिल करता है फल मैं चढ़ाऊं,
फल लेने को बागों में जाऊं,
फल आने को तैयार,
तोता करता है इनकार महादेवा,
भोले कैसे करूं तेरी सेवा,
शम्भू कैसे करूं तेरी सेवा।।
सर पे गंगा की धारा,
गले सर्पों का माला, महादेवा,
भोले कैसे करूं तेरी सेवा,
शम्भू कैसे करूं तेरी सेवा।।

Post a Comment

Previous Post Next Post