सैया बाजार जाना लालन का झूला लाना।
जच्चा इस गीत में अपने पति से एक बहुत छोटी सी फरमाइश कर रही है लेकिन वो अपने लिए कुछ भी नहीं मांग रही है। जच्चा कह रही है कि अगर तुम बाजार जाना तो वहां से एक झूला लेते आना लेकिन क्या ये बात तुम्हे याद रहेगी कि नहीं।
जच्चा इस गीत में अपने पति से फरमाइश कर रही है कि आप मेरे मैके से मेरी मम्मी, भाभी और बहन को लेकर आना क्योंकि अगर तुम सासू, जिठनी या ननद को लाओगे तो वह सब हमसे नेग मांगेंगी।
ये मेरा स्वरचित जच्चा गीत है अगर आप लोगों को पसंद आए तो मुझे जरूर बताएं।
सैंया बाजार जाना,
लालन का झूला लाना,
सैंया बाजार जाना,
लालन का झूला लाना,
ये छोटा सा नजराना पिया,
याद रखोगे कि भूल जाओगे,
ये छोटा सा नजराना पिया,
याद रखोगे कि भूल जाओगे।।
आयेंगी जो सासू हमारी,
मानेंगी वो चरुवा चढ़ाई,
आयेंगी जो सासू हमारी,
मानेंगी वो चरुवा चढ़ाई,
सैंया मैके को जाना,
मेरी मम्मी को ले आना,
सैंया मैके को जाना,
मेरी मम्मी को ले आना,
ये छोटा सा नजराना पिया,
याद रखोगे कि भूल जाओगे,
ये छोटा सा नजराना पिया,
याद रखोगे कि भूल जाओगे,
सैंया बाजार जाना,
लालन का झूला लाना,
सैंया बाजार जाना,
लालन का झूला लाना,
ये छोटा सा नजराना पिया,
याद रखोगे कि भूल जाओगे।।
आयेंगी जो जिठनी हमारी,
मानेंगी वो पिपरी पिसाई,
आयेंगी जो जिठनी हमारी,
मानेंगी वो पिपरी पिसाई,
सैंया मैके को जाना,
मेरी भाभी को ले आना,
ये छोटा सा नजराना पिया,
याद रखोगे कि भूल जाओगे,
पिया,याद रखोगे कि भूल जाओगे,
सैंया बाजार जाना,
लालन का झूला लाना,
सैंया बाजार जाना,
लालन का झूला लाना,
ये छोटा सा नजराना पिया,
याद रखोगे कि भूल जाओगे,
पिया ,याद रखोगे कि भूल जाओगे।।
आयेंगी जो ननदी हमारी,
मानेंगी वो छठिया धराई,
आयेंगी जो ननदी हमारी,
मानेंगी वो छठिया धराई,
सैंया मैके को जाना,
मेरी बहना को ले आना,
ये छोटा सा नजराना पिया,
याद रखोगे कि भूल जाओगे,
पिया, याद रखोगे कि भूल जाओगे।।
सैंया बाजार जाना,
लालन का झूला लाना,
सैंया बाजार जाना,
लालन का झूला लाना,
ये छोटा सा नजराना पिया,
याद रखोगे कि भूल जाओगे,
पिया, याद रखोगे कि भूल जाओगे।।
आयेंगे जो देवर हमारे,
मानेंगे वो बंसी बजाई,
आयेंगे जो देवर हमारे,
मानेंगे वो बंसी बजाई,
सैंया मैके को जाना,
मेरे भइया को ले आना,
ये छोटा सा नजराना पिया,
याद रखोगे कि भूल जाओगे,
पिया, याद रखोगे कि भूल जाओगे।।
सैंया बाजार जाना,
लालन का झूला लाना,
सैंया बाजार जाना,
लालन का झूला लाना,
ये छोटा सा नजराना पिया,
याद रखोगे कि भूल जाओगे,
पिया, याद रखोगे कि भूल जाओगे।।
________
https://youtu.be/Y9u1jPh4LzA
Tags
Jachcha geet