तुलसी का नाम अनमोल, माला फेरो राम नाम की,

राम नाम की रे राधे श्याम की,

तुलसी का नाम अनमोल, माला फेरो राम नाम की।।
किसके घर में तुलसी का बिरवा,
किसके घर में तुलसी का बिरवा,
कौन करेगा पूजा पाठ, माला फेरो राम नाम की,
कौन करेगा पूजा पाठ, माला फेरो राम नाम की,
तुलसी का नाम अनमोल, माला फेरो राम नाम की,
तुलसी का नाम अनमोल, माला फेरो राम नाम की।।
राम जी के घर में तुलसी का बिरवा,
राम जी के घर में तुलसी का बिरवा,
सीता जी करेंगी पूजा पाठ, माला फेरो राम नाम की,
सीता जी करेंगी पूजा पाठ, माला फेरो राम नाम की,
तुलसी का नाम अनमोल, माला फेरो राम नाम की,
तुलसी का नाम अनमोल, माला फेरो राम नाम की।।
किसके घर में गंगा बहे है, किसके घर में गंगा बहे है,
कौन सींचेगा सुबह शाम, माला फेरो राम नाम की,
कौन सींचेगा सुबह शाम, माला फेरो राम नाम की,
तुलसी का नाम अनमोल, माला फेरो राम नाम की,
तुलसी का नाम अनमोल, माला फेरो राम नाम की।।
शिव जी के घर में गंगा बहे है, शिव जी के घर में गंगा बहे है,
गौरा मैया सीचेंगी सुबह शाम, माला फेरो राम नाम की,
गौरा मैया सीचेंगी सुबह शाम, माला फेरो राम नाम की,
तुलसी का नाम अनमोल, माला फेरो राम नाम की,
तुलसी का नाम अनमोल, माला फेरो राम नाम की।।
किसके घर में गाय घनेरी, किसके घर में गाय घनेरी,
कौन सींचेगा कच्चा दूध, माला फेरो राम नाम की,
कौन सींचेगा कच्चा दूध, माला फेरो राम नाम की,
तुलसी का नाम अनमोल, माला फेरो राम नाम की,
तुलसी का नाम अनमोल, माला फेरो राम नाम की।।
नन्द जी के घर में गाय घनेरी, नन्द जी के घर में गाय घनेरी,
यशोदा जी सींचे कच्चा दूध, माला फेरो राम नाम की,
यशोदा जी सींचे कच्चा दूध, माला फेरो राम नाम की,
तुलसी का नाम अनमोल, माला फेरो राम नाम की,
तुलसी का नाम अनमोल, माला फेरो राम नाम की।।
किसके घर में गीता वाचे, किसके घर में गीता वाचे,
कौन करेगा बेड़ा पार, माला फेरो राम नाम की,
कौन करेगा बेड़ा पार, माला फेरो राम नाम की,
तुलसी का नाम अनमोल, माला फेरो राम नाम की,
तुलसी का नाम अनमोल, माला फेरो राम नाम की।।
भक्तों के घर में गीता वाचे, भक्तों के घर में गीता वाचे,
सांवरिया करेंगे बेड़ा पार, माला फेरो राम नाम की,