Thumka Laga Le Maiya Rani Ke Darbar Mein/ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में।


ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में,
ठुमका लगा ठुमका लगा ठुमका लगा,
हाय, हाय, हाय,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में।।

मैंने बोला मईया को तुम फागुन में आ जाना,
मैंने बोला मईया को तुम फागुन में आ जाना,
मईया बोली आ जाऊंगी रंग गुलाल मंगाना,
मईया बोली आ जाऊंगी रंग गुलाल मंगाना,
रंग गुलाल मैं ले आया अब बोलो मईया मोरी,
रंग गुलाल मैं ले आया अब बोलो मईया मोरी,
हाथ पकड़ कर मईया बोलीं खेलूंगी मैं होली, 
हां खेलूंगी मैं होली,
फिर होली खेले रे मां रंगों की बौछार में,
होली खेले रे मां रंगों की बौछार में,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में,
ठुमका लगा ठुमका लगा ठुमका लगा,
हाय, हाय, हाय,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में।।

मैंने बोला मईया को तुम सावन में आ जाना,
मैंने बोला मईया को तुम सावन में आ जाना,
मईया बोली आ जाऊंगी झूला तुम डलवाना,
मईया बोली आ जाऊंगी झूला तुम डलवाना,
झूला तो मैं ले आया और अंगना में डलवाया,
झूला तो मैं ले आया और अंगना में डलवाया,
हाथ पकड़ कर मईया बोलीं झूलन को मन आया,
हां झूलन को मन आया,
फिर झूला झूलें रे मईया सावन की बहार में,
झूला झूलें रे मईया सावन की बहार में,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में,
ठुमका लगा ठुमका लगा ठुमका लगा,
हाय, हाय, हाय,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में।।

मैंने बोला मईया को तुम नवरातों में आना,
मैंने बोला मईया को तुम नवरातों में आना,
मईया बोली आ जाऊंगी चौकी तुम सजाना,
मईया बोली आ जाऊंगी चौकी तुम सजाना,
चौकी तो मैं ले आया आसन पे कली सजाई,
चौकी तो मैं ले आया आसन पे कली सजाई,
हाथ पकड़ कर मईया बोलीं रुक तो जरा मैं आई,
हां रुक तो जरा मैं आई,
फिर दर्शन मिले रे हैं नौ दिन ये दीदार के,
दर्शन मिले रे हैं नौ दिन ये दीदार के,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में,
ठुमका लगा ठुमका लगा ठुमका लगा,
हाय, हाय, हाय,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में।।

मैंने बोला मईया को तुम मेरे घर रुक जाना,
मैंने बोला मईया को तुम मेरे घर रुक जाना,
मईया बोलीं जाने दे मुझे और भी घर है जाना,
मईया बोलीं जाने दे मुझे और भी घर है जाना,
मैंने बोला मईया को तुम अगले बरस भी आना,
मैंने बोला मईया को तुम अगले बरस भी आना,
मईया बोलीं आऊंगी ना करूंगी कोई बहाना,
ना करूंगी कोई बहाना,
फिर वादा लिया रे आऊंगी अगले साल भी,
फिर वादा लिया रे आऊंगी अगले साल भी,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में,
ठुमका लगा ठुमका लगा ठुमका लगा,
हाय, हाय, हाय,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में,
ठुमका लगा ले मईया रानी के दरबार में।।

Post a Comment

Previous Post Next Post