Mai Toh Maiya Ke Rang Mein Rang Jaungi/ मैं तो मैया के रंग में रंग जाऊंगी।


मैं तो मैया के रंग में रंग जाऊंगी, 
मैं तो मैया के रंग में रंग जाऊंगी, 
शेरावाली के रंग में रंग जाऊंगी,
शेरावाली के रंग में रंग जाऊंगी,
मैं तो मैया के रंग में रंग जाऊंगी, 
मैं तो मैया के रंग में रंग जाऊंगी।।

मुझे मैया के चरणों की धूली मिले,
मुझे मैया के चरणों की धूली मिले,
मैं तो रोली समझ के लगा जाऊंगी,
मैं तो रोली समझ के लगा जाऊंगी,
मैं तो मैया के रंग में रंग जाऊंगी, 
मैं तो मैया के रंग में रंग जाऊंगी।।

मुझे मैया की मांग का सिंदूर मिले, 
मुझे मैया की मांग का सिंदूर मिले, 
मैं तो सदा सुहागन कहलाऊंगी, 
मैं तो सदा सुहागन कहलाऊंगी, 
मैं तो मैया के रंग में रंग जाऊंगी, 
मैं तो मैया के रंग में रंग जाऊंगी।।

मुझे मैया मेरी आती जाती दिखे,
मुझे मैया मेरी आती जाती दिखे,
मैं तो बैयां पकड़ के बुला लाऊंगी,
मैं तो बैयां पकड़ के बुला लाऊंगी,
मैं तो मैया के रंग में रंग जाऊंगी, 
मैं तो मैया के रंग में रंग जाऊंगी।।

लोग कहते हैं पगली कहां तू चली, 
लोग कहते हैं पगली कहां तू चली, 
जहां मैया मेरी है वहीं मैं चली,
जहां मैया मेरी है वहीं मैं चली,
मैं तो मैया के रंग में रंग जाऊंगी, 
मैं तो मैया के रंग में रंग जाऊंगी।।

मैं तो दुनिया की मैया सताई हुई, 
मैं तो दुनिया की मैया सताई हुई, 
जो सहारा ना दोगी कहां जाऊंगी,
जो सहारा ना दोगी कहां जाऊंगी,
मैं तो मैया के रंग में रंग जाऊंगी, 
मैं तो मैया के रंग में रंग जाऊंगी, 
शेरावाली के रंग में रंग जाऊंगी,
शेरावाली के रंग में रंग जाऊंगी,
मैं तो मैया के रंग में रंग जाऊंगी, 
मैं तो मैया के रंग में रंग जाऊंगी।।


Post a Comment

Previous Post Next Post