Jee Bhar Nacha Le Maiya Tere Darbar Mein/जी भर नचा ले मईया तेरे दरबार में।


जी भर नचा ले मईया तेरे दरबार में,
तेरे दरबार में,
दुनिया के आगे नाचूं वो दिन ना आये,
जी भर नचा ले मईया तेरे दरबार में,
तेरे दरबार में,
दुनिया के आगे नाचूं वो दिन ना आये।।

हम तेरे हो जायें यही एहसान काफी है,
फिर जीवन में मेरे ना कुछ अरमान बाकी है,
हम तेरे हो जायें यही एहसान काफी है,
फिर जीवन में मेरे ना कुछ अरमान बाकी है,
किसी और की फिर हमको नहीं दरकार है,
नहीं दरकार है,
दुनिया के आगे नाचूं वो दिन ना आये,
जी भर नचा ले मईया तेरे दरबार में,
तेरे दरबार में,
दुनिया के आगे नाचूं वो दिन ना आये।।

ये दुनिया वाले तो लाज के पीछे रहते हैं,
थोड़ी सी मदद करके जमाने भर में कहते हैं,
ये दुनिया वाले तो लाज के पीछे रहते हैं,
थोड़ी सी मदद करके जमाने भर में कहते हैं,
दूर ही रखना हमको ऐसे संसार से,
ऐसे संसार से,
दुनिया के आगे नाचूं वो दिन ना आये,
जी भर नचा ले मईया तेरे दरबार में,
तेरे दरबार में,
दुनिया के आगे नाचूं वो दिन ना आये।।

मेरी धड़कन तुम ही हो मेरा तो जीवन तुम ही हो,
बस इतना समझ लो मां मेरी तो सब कुछ तुम ही हो,
मेरी धड़कन तुम ही हो मेरा तो जीवन तुम ही हो,
बस इतना समझ लो मां मेरी तो सब कुछ तुम ही हो,
चौखट पे तेरी मईया मेरा परिवार है,
मेरा परिवार है,
दुनिया के आगे नाचूं वो दिन ना आये,
जी भर नचा ले मईया तेरे दरबार में,
तेरे दरबार में,
दुनिया के आगे नाचूं वो दिन ना आये।।


Post a Comment

Previous Post Next Post