झूला पड़ गया नीम की डाल,
भवानी कब तुम आओगी,
झूला पड़ गया नीम की डाल,
भवानी कब तुम आओगी,
कब तुम आओगी,
भवानी कब तुम आओगी,
झूला पड़ गया नीम की डाल,
भवानी कब तुम आओगी,
झूला पड़ गया नीम की डाल,
भवानी कब तुम आओगी।।
मनसा आईं, दुर्गा आईं, चंडी आई हैं,
मनसा आईं, दुर्गा आईं, चंडी आई हैं,
विंध्याचल से विंध्यवासिनी,
विंध्याचल से विंध्यवासिनी,
चलकर आई हैं,
झूला पड़ गया नीम की डाल,
भवानी कब तुम आओगी,
झूला पड़ गया नीम की डाल,
भवानी कब तुम आओगी।।
कैला माता, चामुण्डा संग आई कारोली से,
कैला माता, चामुण्डा संग आई कारोली से,
मात कालिका, झंडेवाली,
मात कालिका, झंडेवाली,
आई हैं दिल्ली से,
झूला पड़ गया नीम की डाल,
भवानी कब तुम आओगी,
झूला पड़ गया नीम की डाल,
भवानी कब तुम आओगी।।
चिंतपूर्णी, नैना देवी, आ गईं मां ज्वाला,
चिंतपूर्णी, नैना देवी, आ गईं मां ज्वाला,
झण्डा झूल रहा बगिया में,
झण्डा झूल रहा बगिया में,
मां का आया बुलावा,
झूला पड़ गया नीम की डाल,
भवानी कब तुम आओगी,
झूला पड़ गया नीम की डाल,
भवानी कब तुम आओगी।।
मात शाकुम्भरी आईं देखो होकर सिंह सवार,
मात शाकुम्भरी आईं देखो होकर सिंह सवार,
आओ तुम भी वैष्णों रानी,
आओ तुम भी वैष्णों रानी,
हो के सिंह सवार,
झूला पड़ गया नीम की डाल,
भवानी कब तुम आओगी,
झूला पड़ गया नीम की डाल,
भवानी कब तुम आओगी,
कब तुम आओगी,
भवानी कब तुम आओगी,
झूला पड़ गया नीम की डाल,
भवानी कब तुम आओगी,
झूला पड़ गया नीम की डाल,
भवानी कब तुम आओगी।।
Tags
Mata Bhajan