हमारे भोले बाबा को मना लो जिसका दिल चाहे।
हमारे भोले बाबा को मना लो,
जिसका दिल चाहे,
हमारे भोले बाबा को मना लो,
जिसका दिल चाहे,
हैं भोले प्रेम के भूखे लुटा लो,
जिसका दिल चाहे,
हैं भोले प्रेम के भूखे लुटा लो,
जिसका दिल चाहे।।
माथे पर चन्द्रमा सोहे,
गले में सर्पों की माला,
माथे पर चन्द्रमा सोहे,
गले में सर्पों की माला,
लटों में बह रही गंगा,
नहा लो जिसका दिल चाहे,
लटों में बह रही गंगा,
नहा लो जिसका दिल चाहे,
हैं भोले प्रेम के भूखे लुटा लो,
जिसका दिल चाहे,
हैं भोले प्रेम के भूखे लुटा लो,
जिसका दिल चाहे,
हमारे भोले बाबा को मना लो,
जिसका दिल चाहे,
हमारे भोले बाबा को मना लो,
जिसका दिल चाहे।।
भोले के अंग भभूती है,
कमर में मृग की छाला है,
भोले के अंग भभूती है,
कमर में मृग की छाला है,
हाथ में डम डम डमरू है,
बजा लो जिसका दिल चाहे,
हाथ में डम डम डमरू है,
बजा लो जिसका दिल चाहे,
हैं भोले प्रेम के भूखे लुटा लो,
जिसका दिल चाहे,
हैं भोले प्रेम के भूखे लुटा लो,
जिसका दिल चाहे,
हमारे भोले बाबा को मना लो,
जिसका दिल चाहे,
हमारे भोले बाबा को मना लो,
जिसका दिल चाहे।।
भोले की नन्दी की सवारी,
बगल में गौरा महतारी,
भोले की नन्दी की सवारी,
बगल में गौरा महतारी,
गोद में गणपति लाला हैं,
खिला लो जिसका दिल चाहे,
गोद में गणपति लाला हैं,
खिला लो जिसका दिल चाहे,
हैं भोले प्रेम के भूखे लुटा लो,
जिसका दिल चाहे,
हैं भोले प्रेम के भूखे लुटा लो,
जिसका दिल चाहे,
हमारे भोले बाबा को मना लो,
जिसका दिल चाहे,
हमारे भोले बाबा को मना लो,
जिसका दिल चाहे।।
हमारे भोले बाबा को मना लो,
जिसका दिल चाहे,
हमारे भोले बाबा को मना लो,
जिसका दिल चाहे,
हैं भोले प्रेम के भूखे लुटा लो,
जिसका दिल चाहे,
हैं भोले प्रेम के भूखे लुटा लो,
जिसका दिल चाहे।।
Tags
Bhole Baba Bhajan