नारी का भाग्य मैया तूने कैसा बनाया है।
नारी का भाग्य मैया, नारी का भाग्य मैया
तूने कैसा बनाया है,
नारी का भाग्य मैया, तूने कैसा बनाया है,
हर युग में दुनिया ने, हर युग में दुनिया ने,
इसे कितना सताया है,
हर युग में दुनिया ने इसे कितना सताया है,
नारी का भाग्य मैया तूने कैसा बनाया है,
नारी का भाग्य मैया तूने कैसा बनाया है।।
सीता जैसी नारी को रावण ने सताया है,
सीता जैसी नारी को रावण ने सताया है,
उनके पति ने उनको, उनके पति ने उनको,
वन वन में घुमाया है,
उनके पति ने उनको, वन वन में घुमाया है,
नारी का भाग्य मैया तूने कैसा बनाया है,
नारी का भाग्य मैया तूने कैसा बनाया है।।
मीरा जैसी नारी को राणा ने सताया है,
मीरा जैसी नारी को राणा ने सताया है,
उनके पति ने उनको, उनके पति ने उनको,
प्याला विष का पिलाया है,
उनके पति ने उनको, प्याला विष का पिलाया है,
नारी का भाग्य मैया तूने कैसा बनाया है,
नारी का भाग्य मैया तूने कैसा बनाया है।।
अहिल्या जैसी नारी को इंद्र ने सताया है,
उनके पति ने उनको, उनके पति ने उनको,
पत्थर का बनाया है,
उनके पति ने उनको, पत्थर का बनाया है,
नारी का भाग्य मैया तूने कैसा बनाया है,
नारी का भाग्य मैया तूने कैसा बनाया है।।
द्रौपदी जैसी नारी को कौरवों ने सताया है,
द्रौपदी जैसी नारी को कौरवों ने सताया है,
उनके पति ने उनको, उनके पति ने उनको,
देखो जुएं में हराया है,
उनके पति ने उनको, देखो जुएं में हराया है,
नारी का भाग्य मैया तूने कैसा बनाया है,
नारी का भाग्य मैया तूने कैसा बनाया है।।
कलयुग में नारी को दहेज ने सताया है,
कलयुग में नारी को दहेज ने सताया है,
उनके पति ने उनको, उनके पति ने उनको,
देखो जिन्दा जलाया है,
उनके पति ने उनको, देखो जिन्दा जलाया है,
नारी का भाग्य मैया तूने कैसा बनाया है,
नारी का भाग्य मैया तूने कैसा बनाया है,
हर युग में दुनिया ने, हर युग में दुनिया ने,
इसे कितना सताया है,
हर युग में दुनिया ने इसे कितना सताया है,
नारी का भाग्य मैया तूने कैसा बनाया है,
नारी का भाग्य मैया तूने कैसा बनाया है।।
Tags
Mata Bhajan