Mera Bahut Bada Parivar Bhat Geet Lyrics In Hindi.

मेरा बहुत बड़ा परिवार/भात गीत

मेरा बहुत बड़ा परिवार,
देख मत डर जइयो भातैया,
मेरा बहुत बड़ा परिवार,
देख मत डर जइयो भातैया।।

जितने पत्ते पीपल में,
भातैया,
अरे, जितने पत्ते पीपल में,
भातैया,
मेरे उतने ही देवर, जेठ,
देख मत डर जइयो भातैया,
मेरे उतने ही देवर, जेठ,
देख मत डर जइयो भातैया।।

मेरा बहुत बड़ा परिवार,
देख मत डर जइयो भातैया,
मेरा बहुत बड़ा परिवार,
देख मत डर जइयो भातैया।।


जितने पत्ते तुलसी में,
भातैया,
अरे, जितने पत्ते तुलसी में,
भातैया,
मेरी उतनी ही देवरानी, जेठानी,
देख मत डर जइयो भातैया,
मेरी उतनी ही देवरानी, जेठानी,
देख मत डर जइयो भातैया।।

मेरा बहुत बड़ा परिवार,
देख मत डर जइयो भातैया,
मेरा बहुत बड़ा परिवार,
देख मत डर जइयो भातैया।।

जितने मोती माला में,
भातैया,
अरे, जितने मोती माला में,
भातैया,
मेरे उतनी ही फूफस ननद,
देख मत डर जइयो भातैया,
मेरे उतनी ही फूफस ननद,
देख मत डर जइयो भातैया।।

मेरा बहुत बड़ा परिवार,
देख मत डर जइयो भातैया,
मेरा बहुत बड़ा परिवार,
देख मत डर जइयो भातैया।।

अरे जितने तारे अम्बर में,
भातैया,
अरे जितने तारे अम्बर में,
भातैया,
मेरे उतनी बाल–गोपाल,
देख मत डर जइयो भातैया,
मेरे उतनी बाल–गोपाल,
देख मत डर जइयो भातैया।।

मेरा बहुत बड़ा परिवार,
देख मत डर जइयो भातैया,
मेरा बहुत बड़ा परिवार,
देख मत डर जइयो भातैया।।

Post a Comment

Previous Post Next Post