Meri Ambe Maiya Jhul Rahi Hain Jhula–Mata Ke Bhajan Lyrics In Hindi

मेरी अम्बे मैया झूल रही हैं झूला

मेरी अम्बे मैया झूल रही हैं झूला,
जगदम्बे मैया झूल रही हैं झूला,
शक्ति लोक के, पुष्प बाग में,
पड़ी रेशमी डोरी,
शक्ति लोक के, पुष्प बाग में,
पड़ी रेशमी डोरी,
लाल जवाहर की पटरी पे,
झूले मैया प्यारी,
लाल जवाहर की पटरी पे,
झूले मैया प्यारी,
हो नारद लाए हार गूंथ कर,
हो नारद लाए हार गूंथ कर,
मां ने हार कबूला,
मेरी अम्बे मैया झूल रही हैं झूला,
जगदम्बे मैया झूल रही हैं झूला,
मगन हुए शिव, ब्रह्मा, विष्णु,
मगन हुए शिव, ब्रह्मा, विष्णु,
इन्द्र खुशी से फूला,
मेरी अम्बे मैया झूल रही हैं झूला,
जगदम्बे मैया झूल रही हैं झूला।।
झूले पर है रूप निराला,
जगजननी अम्बे का,
झूले पर है रूप निराला,
जगजननी अम्बे का,
सूरज की किरणों में चमके,
मुखड़ा जब जननी का,
सूरज की किरणों में चमके,
मुखड़ा जब जननी का,
शंकर जी भी आए खेल के,
शंकर जी भी आए खेल के,
हाथ में ले त्रिशूला,
मेरी अम्बे मैया झूल रही हैं झूला,
जगदम्बे मैया झूल रही हैं झूला,
मगन हुए शिव, ब्रह्मा, विष्णु,
मगन हुए शिव, ब्रह्मा, विष्णु,
इन्द्र खुशी से फूला,
मेरी अम्बे मैया झूल रही हैं झूला,
जगदम्बे मैया झूल रही हैं झूला।।

जब भी झोटे ले महारानी,
चुनरिया लहराये,
जब भी झोटे ले महारानी,
चुनरिया लहराये,
चूम–चूम कर माई का मुखड़ा,
पवन झकोरे खाए,
चूम–चूम कर माई का मुखड़ा,
पवन झकोरे खाए,
मोरों का झुरमुट यूं नाचे,
मोरों का झुरमुट यूं नाचे,
जैसे कोई बगुला,
मेरी अम्बे मैया झूल रही हैं झूला,
जगदम्बे मैया झूल रही हैं झूला,
मगन हुए शिव, ब्रह्मा, विष्णु,
मगन हुए शिव, ब्रह्मा, विष्णु,
इन्द्र खुशी से फूला,
मेरी अम्बे मैया झूल रही हैं झूला,
जगदम्बे मैया झूल रही हैं झूला।।

गंगा, जमुना और नर्मदा,
देवी रूप धर आईं,
गंगा, जमुना और नर्मदा,
देवी रूप धर आईं,
मानसरोवर के पर्वत से,
फूल कमल के लाई,
मानसरोवर के पर्वत से,
फूल कमल के लाई,
सजा जूही के गुलदस्ते में,
सजा जूही के गुलदस्ते में,
बेलपत्र का फूला,
मेरी अम्बे मैया झूल रही हैं झूला,
जगदम्बे मैया झूल रही हैं झूला,
मगन हुए शिव, ब्रह्मा, विष्णु,
मगन हुए शिव, ब्रह्मा, विष्णु,
इन्द्र खुशी से फूला,
मेरी अम्बे मैया झूल रही हैं झूला,
जगदम्बे मैया झूल रही हैं झूला।।

पलक माई की अदभुत शोभा,
नैन दरश को तरसें,
पलक माई की अदभुत शोभा,
नैन दरश को तरसें,
घंटे और घड़ियाल बजे हैं,
फूल गगन से बरसे,
घंटे और घड़ियाल बजे हैं,
फूल गगन से बरसे,
जरा मैया के ध्यान में खो जा,
हो जा जीवन सफूला,
मेरी अम्बे मैया झूल रही हैं झूला,
जगदम्बे मैया झूल रही हैं झूला,
मगन हुए शिव, ब्रह्मा, विष्णु,
मगन हुए शिव, ब्रह्मा, विष्णु,
इन्द्र खुशी से फूला,
मेरी अम्बे मैया झूल रही हैं झूला,
जगदम्बे मैया झूल रही हैं झूला।।

Post a Comment

Previous Post Next Post