Aao aao krishna bhog lagao krishna–Bhog Geet Lyrics
byJyoti Srivastava-
0
आओ आओ कृष्णा भोग लगाओ कृष्णा
आओ आओ कृष्णा, भोग लगाओ कृष्णा, मेरा भोग करो स्वीकार, रे, मैं भोग लगाने आई हूं, आओ आओ कृष्णा, भोग लगाओ कृष्णा, मेरा भोग करो स्वीकार, रे, मैं भोग लगाने आई हूं।।
दुर्योधन ने मेवा त्यागी, साग विदुर घर खायो, दुर्योधन ने मेवा त्यागी, साग विदुर घर खायो, रे, कान्हा साग विदुर घर खायो, आओ आओ कृष्णा, भोग लगाओ कृष्णा, मेरा भोग करो स्वीकार, रे, मैं भोग लगाने आई हूं।।
भिलनी के बेर सुदामा के चाउर, रुचि रुचि भोग लगाओ, भिलनी के बेर सुदामा के चाउर, रुचि रुचि भोग लगाओ, रे, कान्हा रुचि रुचि भोग लगाओ, आओ आओ कृष्णा, भोग लगाओ कृष्णा, मेरा भोग करो स्वीकार, रे, मैं भोग लगाने आई हूं।।
ऐसा भोग लगाओ मेरे कान्हा, सब अमृत हो जाए, ऐसा भोग लगाओ मेरे कान्हा, सब अमृत हो जाए, रे, कान्हा सब अमृत हो जाए, आओ आओ कृष्णा, भोग लगाओ कृष्णा, मेरा भोग करो स्वीकार, रे, मैं भोग लगाने आई हूं।।
माखन मिश्री लिए खड़े हैं, आकर भोग लगाओ, माखन मिश्री लिए खड़े हैं, आकर भोग लगाओ, रे, कान्हा आकर भोग लगाओ, आओ आओ कृष्णा, भोग लगाओ कृष्णा, मेरा भोग करो स्वीकार, रे, मैं भोग लगाने आई हूं।।
पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, चारों दिशाओं से आओ, पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, चारों दिशाओं से आओ, रे, कान्हा चारों दिशाओं से आओ, आओ आओ कृष्णा, भोग लगाओ कृष्णा, मेरा भोग करो स्वीकार, रे, मैं भोग लगाने आई हूं।।
हम भक्तों की यही अरज है, आकर दर्श दिखाओ, हम भक्तों की यही अरज है, आकर दर्श दिखाओ, रे, कान्हा आकर दर्श दिखाओ, आओ आओ कृष्णा, भोग लगाओ कृष्णा, मेरा भोग करो स्वीकार, रे, मैं भोग लगाने आई हूं।।
आओ आओ कृष्णा, भोग लगाओ कृष्णा, मेरा भोग करो स्वीकार, रे, मैं भोग लगाने आई हूं।।