धन्य मेरे भाग्य गजानंद आ गए
धन्य मेरे भाग्य गजानंद आ गए,
धन्य मेरे भाग्य गजानंद आ गए,
ले स्वयं अवतार गजानंद आ गए,
ले स्वयं अवतार गजानंद आ गए,
धन्य मेरे भाग्य गजानंद आ गए,
धन्य मेरे भाग्य गजानंद आ गए।।
तीनों लोकों में है नाम त्रिलोकी का,
तीनों लोकों में है नाम त्रिलोकी का,
है नहीं कोई गजानंद आप सा,
है नहीं कोई गजानंद आप सा,
देने को दर्शन गजानंद आ गए,
देने को दर्शन गजानंद आ गए,
धन्य मेरे भाग्य गजानंद आ गए,
धन्य मेरे भाग्य गजानंद आ गए।।
रिद्धि–सिद्धि भी मना करती रहीं,
रिद्धि–सिद्धि भी मना करती रहीं,
ब्रह्मा–विष्णु भी मना करते रहे,
ब्रह्मा–विष्णु भी मना करते रहे,
करने को कल्याण गजानंद आ गए,
करने को कल्याण गजानंद आ गए,
धन्य मेरे भाग्य गजानंद आ गए,
धन्य मेरे भाग्य गजानंद आ गए।।
लाल गिरिजा के मगर गणराज हो,
लाल गिरिजा के मगर गणराज हो,
देवों में सबसे शिरोमणी ताज हो,
देवों में सबसे शिरोमणी ताज हो,
ले स्वयं अवतार गजानंद आ गए,
ले स्वयं अवतार गजानंद आ गए,
धन्य मेरे भाग्य गजानंद आ गए,
धन्य मेरे भाग्य गजानंद आ गए।।
लाख दुश्मन भी जमाना हो मगर,
लाख दुश्मन भी जमाना हो मगर,
मुझ दुःखी पर आप की जो हो नजर,
मुझ दुःखी पर आप की जो हो नजर,
मेरी बिगड़ी को बनाने आ गए,
मेरी बिगड़ी को बनाने आ गए,
धन्य मेरे भाग्य गजानंद आ गए,
धन्य मेरे भाग्य गजानंद आ गए।।
आपका गुणगान जो करता रहे,
आपका गुणगान जो करता रहे,
हर मुसीबत से सदा बचता रहे,
हर मुसीबत से सदा बचता रहे,
नइया मेरी पार लगाने आ गए,
नइया मेरी पार लगाने आ गए,
धन्य मेरे भाग्य गजानंद आ गए,
धन्य मेरे भाग्य गजानंद आ गए,
ले स्वयं अवतार गजानंद आ गए,
ले स्वयं अवतार गजानंद आ गए,
धन्य मेरे भाग्य गजानंद आ गए,
धन्य मेरे भाग्य गजानंद आ गए।।
Tags
Ganpati Bhajan