Lanka mein halchal machaye gayo re–Hanuman Ji ke bhajan lyrics in hindi.

लंका में हलचल मचाये गयो रे

लंका में हलचल मचाये गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
लंका में हलचल मचाये गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
सब चुप खाड़े सागर किनारे,
सब चुप खाड़े सागर किनारे,
धीरे से छलांग लगाए गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
धीरे से छलांग लगाए गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
लंका में हलचल मचाये गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
लंका में हलचल मचाये गयो रे,
अंजनी को ललनवा।।


सिया चुप बैठी अशोक वाटिका,
सिया चुप बैठी अशोक वाटिका,
धीरे से मुद्रिका गिराये गयो रे,
अंजनी के ललनवा,
धीरे से मुद्रिका गिराये गयो रे,
अंजनी के ललनवा,
लंका में हलचल मचाये गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
लंका में हलचल मचाये गयो रे,
अंजनी को ललनवा।।


अक्षय कुमार रावण को लाडलो,
अक्षय कुमार रावण को लाडलो,
धीरे से मार गिराये गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
धीरे से मार गिराये गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
लंका में हलचल मचाये गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
लंका में हलचल मचाये गयो रे,
अंजनी को ललनवा।।


मेघनाथ लड़ने को आये,
मेघनाथ लड़ने को आये,
ब्रह्म फांस में बांध लियो रे,
अंजनी को ललनवा,
ब्रह्म फांस में बांध लियो रे,
अंजनी को ललनवा,
लंका में हलचल मचाये गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
लंका में हलचल मचाये गयो रे,
अंजनी को ललनवा।।


पूंछ आग रावण ने दे दई,
पूंछ आग रावण ने दे दई,
सोने की लंका जलाए गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
सोने की लंका जलाए गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
लंका में हलचल मचाये गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
लंका में हलचल मचाये गयो रे,
अंजनी को ललनवा।।

राम नाम वह अंकित शोभा,
राम नाम वह अंकित शोभा,
कुटिया विभीषण को दे गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
कुटिया विभीषण को दे गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
लंका में हलचल मचाये गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
लंका में हलचल मचाये गयो रे,
अंजनी को ललनवा।।

भक्तों को आस रघुवर की,
भक्तों को आस रघुवर की,
प्रभु को धीरज धराये गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
प्रभु को धीरज धराये गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
लंका में हलचल मचाये गयो रे,
अंजनी को ललनवा,
लंका में हलचल मचाये गयो रे,
अंजनी को ललनवा।।





Post a Comment

Previous Post Next Post