Jodi bani rahe –Suhag Geet Lyrics–Lado meri ka achal suhag

लाडो मेरी का अचल सुहाग

लाडो मेरी का अचल सुहाग,
जोड़ी बनी रहे,
लाडो मेरी का अचल सुहाग,
जोड़ी बनी रहे,
लाडो की दादी ने सिर पे हाथ फिराया,
लाडो की दादी ने सिर पे हाथ फिराया,
लाडो की ताई ने टीका लगाया,
लाडो की ताई ने टीका लगाया,
लाडो मेरी का अचल सुहाग,
सिंदुरा भरा रहे,
लाडो मेरी का अचल सुहाग,
सिंदुरा भरा रहे,
लाडो मेरी का अचल सुहाग,
जोड़ी बनी रहे।।



लाडो की चाची ने लंहगा पहनाया,
लाडो की चाची ने लंहगा पहनाया,
लाडो की अम्मा ने चूड़ा पहनाया,
लाडो की अम्मा ने चूड़ा पहनाया,
लाडो मेरी का अचल सुहाग,
मेंहदी रची रहे,
लाडो मेरी का अचल सुहाग,
मेंहदी रची रहे,
लाडो मेरी का अचल सुहाग,
जोड़ी बनी रहे।।

लाडो की बहना ने तगड़ी पहनाई,
लाडो की बहना ने तगड़ी पहनाई,
लाडो की भाभी ने बिछुए पहनाए,
लाडो की भाभी ने बिछुए पहनाए,
लाडो मेरी का अचल सुहाग,
पायल बजती रहे,
लाडो मेरी का अचल सुहाग,
पायल बजती रहे,
लाडो मेरी का अचल सुहाग,
जोड़ी बनी रहे।।

लाडो की बुआ ने छल्ला पहनाया,
लाडो की बुआ ने छल्ला पहनाया,
लाडो की भाभी ने चुनरी पहनाई,
लाडो की भाभी ने चुनरी पहनाई,
लाडो मेरी का अचल सुहाग,
गोटा लगा रहे,
लाडो मेरी का अचल सुहाग,
गोटा लगा रहे,
लाडो मेरी का अचल सुहाग,
जोड़ी बनी रहे।।

लाडो की सहेली ने गाई बधाई,
लाडो की सहेली ने गाई बधाई,
लाडो मेरी का अचल सुहाग,
खिलखिलाती रहे,
लाडो मेरी का अचल सुहाग,
खिलखिलाती रहे,
लाडो मेरी का अचल सुहाग,
जोड़ी बनी रहे,
लाडो मेरी का अचल सुहाग,
जोड़ी बनी रहे।।

Post a Comment

Previous Post Next Post