जय शिव शंकर भोले स्वामी अरज सुनो त्रिपुरारी।
जय शिव शंकर भोले स्वामी,
अरज सुनो त्रिपुरारी, तुम्हे क्या हो गया है,
तुम्हे क्या हो गया है,
जय शिव शंकर भोले स्वामी,
अरज सुनो त्रिपुरारी, तुम्हे क्या हो गया है,
तुम्हे क्या हो गया है,
तुमसे कहकर मैं तो हारी,
ना माने त्रिपुरारी, तुम्हे क्या हो गया है,
तुम्हे क्या हो गया है,
तुमसे कहकर मैं तो हारी,
ना माने त्रिपुरारी, तुम्हे क्या हो गया है,
तुम्हे क्या हो गया है,
जय शिव शंकर भोले स्वामी,
अरज सुनो त्रिपुरारी, तुम्हे क्या हो गया है,
तुम्हे क्या हो गया है।।
हाय मेरे भोले स्वामी, सिंदूर ले आना मेरी मांग का,
हाय मेरे भोले स्वामी, सिंदूर ले आना मेरी मांग का,
सिंदूर ना लाए, भस्मी ले आए,
इनसे राम बचाए, इन्हे क्या हो गया है,
इन्हे क्या हो गया है,
सिंदूर ना लाए, भस्मी ले आए,
इनसे राम बचाए, इन्हे क्या हो गया है,
इन्हे क्या हो गया है,
जय शिव शंकर भोले स्वामी,
अरज सुनो त्रिपुरारी, तुम्हे क्या हो गया है,
तुम्हे क्या हो गया है।।
हाय मेरे भोले स्वामी, झुमका ले आना मेरे कान का,
हाय मेरे भोले स्वामी, झुमका ले आना मेरे कान का,
झुमका ना लाए, बिच्छू ले लाए,
इनसे राम बचाए, इन्हे क्या हो गया है,
इन्हे क्या हो गया है,
झुमका ना लाए, बिच्छू ले लाए,
इनसे राम बचाए, इन्हे क्या हो गया है,
इन्हे क्या हो गया है,
जय शिव शंकर भोले स्वामी,
अरज सुनो त्रिपुरारी, तुम्हे क्या हो गया है,
तुम्हे क्या हो गया है।।
हाय मेरे भोले स्वामी, माला ले आना मेरे गले की,
हाय मेरे भोले स्वामी, माला ले आना मेरे गले की,
माला ना लाए, सर्प ले आए,
इनसे राम बचाए, इन्हे क्या हो गया है,
इन्हे क्या हो गया है,
माला ना लाए, सर्प ले आए,
इनसे राम बचाए, इन्हे क्या हो गया है,
इन्हे क्या हो गया है,
जय शिव शंकर भोले स्वामी,
अरज सुनो त्रिपुरारी, तुम्हे क्या हो गया है,
तुम्हे क्या हो गया है।।
हाय मेरे भोले स्वामी, पायल ले आना मेरे पांव की,
हाय मेरे भोले स्वामी, पायल ले आना मेरे पांव की,
पायल ना लाए, पावड़ी ले आए,
इनसे राम बचाए, इन्हे क्या हो गया है,
इन्हे क्या हो गया है,
पायल ना लाए, पावड़ी ले आए,
इनसे राम बचाए, इन्हे क्या हो गया है,
इन्हे क्या हो गया है,
जय शिव शंकर भोले स्वामी,
अरज सुनो त्रिपुरारी, तुम्हे क्या हो गया है,
तुम्हे क्या हो गया है।।
हाय मेरे भोले स्वामी, चुनरी ले आना मेरे अंग की,
हाय मेरे भोले स्वामी, चुनरी ले आना मेरे अंग की,
चुनरी ना लाए, मृगछाला लाए,
इनसे राम बचाए, इन्हे क्या हो गया है,
इन्हे क्या हो गया है,
चुनरी ना लाए, मृगछाला लाए,
इनसे राम बचाए, इन्हे क्या हो गया है,
इन्हे क्या हो गया है,
जय शिव शंकर भोले स्वामी,
अरज सुनो त्रिपुरारी, तुम्हे क्या हो गया है,
तुम्हे क्या हो गया है,
तुमसे कहकर मैं तो हारी,
ना माने त्रिपुरारी, तुम्हे क्या हो गया है,
तुम्हे क्या हो गया है।।
Tags
Bhole Baba Bhajan