छम छम नाचे हनुमान
छम छम नाचे हनुमान,
बजे रे पग पैजनियां,
छम छम नाचे हनुमान,
बजे रे पग पैजनियां,
राम का करें गुणगान,
बजे रे पग पैजनियां,
राम का करें गुणगान,
बजे रे पग पैजनियां,
छम छम नाचे हनुमान,
बजे रे पग पैजनियां।।
रोम–रोम में राम समाए,
रोम–रोम में राम समाए,
राम में जिनके प्राण समाए,
राम में जिनके प्राण समाए,
राम रसिक गुण खान,
बजे रे पग पैजनियां,
राम रसिक गुण खान,
बजे रे पग पैजनियां,
छम छम नाचे हनुमान,
बजे रे पग पैजनियां,
छम छम नाचे हनुमान,
बजे रे पग पैजनियां।।
सोने जैसा सुघड़ शरीरा,
सोने जैसा सुघड़ शरीरा,
राम काज को रहते अधीरा,
राम काज को रहते अधीरा,
ऐसा बली बलवान,
बजे रे पग पैजनियां,
ऐसा बली बलवान,
बजे रे पग पैजनियां,
छम छम नाचे हनुमान,
बजे रे पग पैजनियां,
छम छम नाचे हनुमान,
बजे रे पग पैजनियां।।
सुन्दरतम कपि सृष्टि सजीला,
सुन्दरतम कपि सृष्टि सजीला,
वानर मुख वानर सम लीला,
वानर मुख वानर सम लीला,
मारुति की सन्तान,
बजे रे पग पैजनियां,
मारुति की सन्तान,
बजे रे पग पैजनियां,
छम छम नाचे हनुमान,
बजे रे पग पैजनियां,
छम छम नाचे हनुमान,
बजे रे पग पैजनियां।।
आठ पहर ये कष्ट हटाता,
आठ पहर ये कष्ट हटाता,
शक्तिमान ये शक्ति का दाता,
शक्तिमान ये शक्ति का दाता,
बल का करे ना गुमान,
बजे रे पग पैजनियां,
बल का करे ना गुमान,
बजे रे पग पैजनियां,
छम छम नाचे हनुमान,
बजे रे पग पैजनियां,
छम छम नाचे हनुमान,
बजे रे पग पैजनियां,
राम का करें गुणगान,
बजे रे पग पैजनियां,
राम का करें गुणगान,
बजे रे पग पैजनियां,
छम छम नाचे हनुमान,
बजे रे पग पैजनियां,
छम छम नाचे हनुमान,
बजे रे पग पैजनियां।।
Tags
Hanuman Bhajan