मैया के घुंघरू बाजन लागे चहुं ओर
मैया के घुंघरू बाजन लागे चहुं ओर,
मेरी मां के घुंघरू बाजन लागे चहुं ओर,
मैया के घुंघरू बाजन लागे चहुं ओर,
मेरी मां के घुंघरू बाजन लागे चहुं ओर,
ब्रह्म लोक में हलचल मच गई,
है कैसा ये शोर,
ब्रह्म लोक में हलचल मच गई,
है कैसा ये शोर,
ले ब्राह्मणी निकल पड़े हैं,
मां दरबार की ओर,
मैया के घुंघरू बाजन लागे चहुं ओर,
मेरी मां के घुंघरू बाजन लागे चहुं ओर।।
बैकुंठ में हलचल मच गई,
है कैसा ये शोर,
बैकुंठ में हलचल मच गई,
है कैसा ये शोर,
ले लक्ष्मी को निकल पड़े हैं,
मां दरबार की ओर,
मैया के घुंघरू बाजन लागे चहुं ओर,
मेरी मां के घुंघरू बाजन लागे चहुं ओर।।
कैलाश पे हलचल मच गई,
है कैसा ये शोर,
कैलाश पे हलचल मच गई,
है कैसा ये शोर,
ले गौरा को निकल पड़े हैं,
मां दरबार की ओर,
मैया के घुंघरू बाजन लागे चहुं ओर,
मेरी मां के घुंघरू बाजन लागे चहुं ओर।।
अयोध्या में हलचल मच गई,
है कैसा ये शोर,
अयोध्या में हलचल मच गई,
है कैसा ये शोर,
ले सीता को निकल पड़े हैं,
मां दरबार की ओर,
मैया के घुंघरू बाजन लागे चहुं ओर,
मेरी मां के घुंघरू बाजन लागे चहुं ओर।।
गोकुल में हलचल मच गई,
है कैसा ये शोर,
गोकुल में हलचल मच गई,
है कैसा ये शोर,
ले राधा को निकल पड़े हैं,
मां दरबार की ओर,
मैया के घुंघरू बाजन लागे चहुं ओर,
मेरी मां के घुंघरू बाजन लागे चहुं ओर,
मैया के घुंघरू बाजन लागे चहुं ओर,
मेरी मां के घुंघरू बाजन लागे चहुं ओर।।
Follow our other website kathakahani
Tags
Mata Bhajan