मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनियां
मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनियां,
मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनियां,
सज के आयेंगे भोले बाबा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनियां।।
सोलह सिंगार मेरी गौरा करेगी,
सोलह सिंगार मेरी गौरा करेगी,
टीका चढ़ेगा और हल्दी लगेगी,
टीका चढ़ेगा और हल्दी लगेगी,
गौरा के होठों पे झूलेगी नथनिया,
और झूमेंगे भोले बाबा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनियां,
मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनियां,
सज के आयेंगे भोले बाबा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनियां।।
गौरा के हाथों में मेंहदी लगेगी,
गौरा के हाथों में मेंहदी लगेगी,
मांग भरेगी और बिंदिया लगेगी,
मांग भरेगी और बिंदिया लगेगी,
गौरा के हाथों में कंगना बंधेगा,
और खोलेंगे भोले बाबा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनियां,
मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनियां,
सज के आयेंगे भोले बाबा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनियां।।
सेज पे बैठेगी वो डोली पे चढ़ेगी,
सेज पे बैठेगी वो डोली पे चढ़ेगी,
धरती पे गौरा रानी पांव ना धरेगी,
धरती पे गौरा रानी पांव ना धरेगी,
पलकों की पालकी में गौरा को बिठा के,
ले जायेंगे भोले बाबा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनियां,
मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनियां,
सज के आयेंगे भोले बाबा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनियां।।
भोले के घर चली जायेगी जो गौरा,
भोले के घर चली जायेगी जो गौरा,
होंठ हंसेंगे और रोएंगे ये नैना,
होंठ हंसेंगे और रोएंगे ये नैना,
तिजिया के रोज प्यारी गौरा को बुलाऊंगी,
लेके आएंगे भोले बाबा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनियां,
मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनियां,
सज के आयेंगे भोले बाबा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
ब्रह्मा–विष्णु बजाएंगे बाजा,
मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनियां।।
Tags
Teej Special Bhajan