बन्नी गीत–आने से बन्नी के आए बहार
आने से बन्नी के आए बहार,
जाने से बन्नी के जाए बहार,
बड़ी मस्तानी है मेरी प्यारी बन्नी,
बन्ने की दीवानी है मेरी प्यारी बन्नी,
आने से बन्नी के आए बहार,
जाने से बन्नी के जाए बहार,
बड़ी मस्तानी है मेरी प्यारी बन्नी,
बन्ने की दीवानी है मेरी प्यारी बन्नी।।
शीश बन्नी के टीका,
वो तो बन्ने के सेहरे से उलझा,
शीश बन्नी के टीका,
वो तो बन्ने के सेहरे से उलझा,
उलझा तो सुलझा दो,
उलझा तो सुलझा दो,
दादा की निशानी है मेरी प्यारी बन्नी,
दादी की निशानी है मेरी प्यारी बन्नी,
आने से बन्नी के आए बहार,
जाने से बन्नी के जाए बहार,
बड़ी मस्तानी है मेरी प्यारी बन्नी,
बन्ने की दीवानी है मेरी प्यारी बन्नी।।
Follow our other website kathakahani
कान बन्नी के झुमकी,
वो तो बन्ने के मोती से उलझी,
कान बन्नी के झुमकी,
वो तो बन्ने के मोती से उलझी,
उलझी तो सुलझा दो,
उलझी तो सुलझा दो,
पापा की निशानी है मेरी प्यारी बन्नी,
मम्मी की निशानी है मेरी प्यारी बन्नी,
आने से बन्नी के आए बहार,
जाने से बन्नी के जाए बहार,
बड़ी मस्तानी है मेरी प्यारी बन्नी,
बन्ने की दीवानी है मेरी प्यारी बन्नी।।
गले बन्नी का हरवा,
वो तो बन्ने की चेनों से उलझा,
गले बन्नी का हरवा,
वो तो बन्ने की चेनों से उलझा,
उलझा तो सुलझा दो,
उलझा तो सुलझा दो,
चाचा की निशानी है मेरी प्यारी बन्नी,
चाची की निशानी है मेरी प्यारी बन्नी,
आने से बन्नी के आए बहार,
जाने से बन्नी के जाए बहार,
बड़ी मस्तानी है मेरी प्यारी बन्नी,
बन्ने की दीवानी है मेरी प्यारी बन्नी।।
हाथ बन्नी के कंगन,
वो तो बन्ने की घड़ियों से उलझी,
हाथ बन्नी के कंगन,
वो तो बन्ने की घड़ियों से उलझी,
उलझी तो सुलझा दो,
उलझी तो सुलझा दो,
भईया की निशानी है मेरी प्यारी बन्नी,
भाभी की दुलारी है मेरी प्यारी बन्नी,
आने से बन्नी के आए बहार,
जाने से बन्नी के जाए बहार,
बड़ी मस्तानी है मेरी प्यारी बन्नी,
बन्ने की दीवानी है मेरी प्यारी बन्नी।।
पांव बन्नी के पायल,
वो तो बन्ने के मोजों से उलझे,
पांव बन्नी के पायल,
वो तो बन्ने के मोजों से उलझे,
उलझे तो सुलझा दो,
उलझे तो सुलझा दो,
जीजा की निशानी है मेरी प्यारी बन्नी,
जीजी की प्यारी है मेरी प्यारी बन्नी,
आने से बन्नी के आए बहार,
जाने से बन्नी के जाए बहार,
बड़ी मस्तानी है मेरी प्यारी बन्नी,
बन्ने की दीवानी है मेरी प्यारी बन्नी,
बन्ने की दीवानी है मेरी प्यारी बन्नी।।
Tags
Banni Geet