एक दिन भोले बने मदारी,
चले अवध की ओर राम का,
दर्शन पाने, राम का दर्शन पाने,
एक दिन भोले बने मदारी,
चले अवध की ओर राम का,
दर्शन पाने, राम का दर्शन पाने,
दूजे रूप में बन गए बानर,
हाथ में पकड़ी डोर राम का,o
दर्शन पाने, राम का दर्शन पाने,
दूजे रूप में बन गए बानर,
हाथ में पकड़ी डोर राम का,
दर्शन पाने, राम का दर्शन पाने,
कांधे पे झोली देखो,
सर पे है पगिया भोले नाथ के,
भोले नाथ के,
कांधे पे झोली देखो,
सर पे है पगिया भोले नाथ के,
भोले नाथ के,
आज तो भोले लाए,
जंतर मंतर भी अपने साथ रे,
अपने साथ रे,
आज तो भोले लाए,
जंतर मंतर भी अपने साथ रे,
अपने साथ रे,
मन में मस्ती राम नाम की,
छाई है घनघोर, राम का दर्शन पाने,
राम का दर्शन पाने,
मन में मस्ती राम नाम की,
छाई है घनघोर, राम का दर्शन पाने,
राम का दर्शन पाने,
एक दिन भोले बने मदारी,
चले अवध की ओर राम का,
दर्शन पाने, राम का दर्शन पाने।।
डम–डम बजाए भोला,
डमरू की मीठी–मीठी तान रे,
मीठी तान रे,
डम–डम बजाए भोला,
डमरू की मीठी–मीठी तान रे,
मीठी तान रे,
हाथ में डंडा घूमे,
ऐसी दिखाई भोले शान रे,
भोले शान रे,
अलबेला एक आया मदारी,
मचा अवध में शोर,राम का दर्शन पाने,
राम का दर्शन पाने,
अलबेला एक आया मदारी,
मचा अवध में शोर,राम का दर्शन पाने,
राम का दर्शन पाने,
एक दिन भोले बने मदारी,
चले अवध की ओर राम का,
दर्शन पाने, राम का दर्शन पाने।।
डमरू बजाते पहुंचे,
राम के द्वारे भोले नाथ रे,
भोले नाथ रे,
डमरू बजाते पहुंचे,
राम के द्वारे भोले नाथ रे,
भोले नाथ रे,
देखने तमाशा पहुंचे,
राम लला सबके साथ रे,
सबके साथ रे,
देखने तमाशा पहुंचे,
राम लला सबके साथ रे,
सबके साथ रे,
नाचे बंदर नैन टिके हैं,राम चरण की ओर,
राम का, दर्शन पाने,
नाचे बंदर नैन टिके हैं,राम चरण की ओर,
राम का, दर्शन पाने,
एक दिन भोले बने मदारी,
चले अवध की ओर राम का,
दर्शन पाने, राम का दर्शन पाने।।
दिखा के तमाशा भोले,
शीश झुकाया प्यारे राम को,
प्यारे राम को,
दिखा के तमाशा भोले,
शीश झुकाया प्यारे राम को,
प्यारे राम को,
पा के इशारा बानर,
करता प्रणाम सुखधाम को,
सुखधाम को,
पा के इशारा बानर,
करता प्रणाम सुखधाम को,
सुखधाम को,
लिपट गए कपि प्रभु चरणों से,
मन में हुए विभोर,राम का दर्शन पाने,
राम का दर्शन पाने,
लिपट गए कपि प्रभु चरणों से,
मन में हुए विभोर,राम का दर्शन पाने,
राम का दर्शन पाने,
एक दिन भोले बने मदारी,
चले अवध की ओर राम का,
दर्शन पाने, राम का दर्शन पाने।।
राम से मिलन देखा,
जिसने भी हो गया निहाल रे,
निहाल रे,
राम से मिलन देखा,
जिसने भी हो गया निहाल रे,
निहाल रे,
सब भक्तों पर अपनी,
दया–दृष्टि रखना दसरथ लाल रे,
दसरथ लाल रे,
दिल के तार प्रभु से जोड़ों,
जग बंधन को तोड़, राम का,
दर्शन पाने, राम का दर्शन पाने,
दिल के तार प्रभु से जोड़ों,
जग बंधन को तोड़, राम का,
दर्शन पाने, राम का दर्शन पाने,
एक दिन भोले बने मदारी,
चले अवध की ओर राम का,
दर्शन पाने, राम का दर्शन पाने,
दूजे रूप में बन गए बानर,
हाथ में पकड़ी डोर राम का,
दर्शन पाने, राम का दर्शन पाने,
एक दिन भोले बने मदारी,
चले अवध की ओर राम का।।
Tags
Bhole Baba Bhajan