सुनो भवानी अरज हमारी,
दया करो माँ,कृपा करो माँ-2
शरण में बैठे हैं माँ तुम्हारी,
दया करो माँ,कृपा करो माँ-2
सुनो भवानी अरज हमारी,
दया करो माँ,कृपा करो माँ।।
ये अपना जीवन तेरी अमानत,
तू ही है जननी तू ही है पालक-2
तेरे चरण के हैं हम पुजारी,
दया करो माँ कृपा करो माँ-2
सुनो भवानी अरज हमारी,
दया करो माँ कृपा करो माँ।।
कहे तुम्हे सब दया का सागर,
लुटा दो ममता गले लगा कर-2
भुला दो सारी खता हमारी,
दया करो माँ कृपा करो माँ-2
सुनो भवानी अरज हमारी,
दया करो माँ कृपा करो माँ।।
तेरे सिवा हम किसे पुकारें,
ये नैन केवल तुम्हे निहारें,
तुम्ही पे आशा टिकी हमारी,
दया करो माँ कृपा करो माँ-2
सुनो भवानी अरज हमारी,
दया करो माँ कृपा करो माँ।।
जो माँ तू कर दे एक इशारा,
सँवर ही जाये जनम हमारा-2
मिटा दो बाधा माँ जग की सारी,
दया करो माँ कृपा करो माँ-2
सुनो भवानी अरज हमारी,
दया करो माँ कृपा करो माँ।।
सुनो भवानी अरज हमारी,
दया करो माँ कृपा करो माँ-2
शरण में बैठे हैं माँ तुम्हारी,
दया करो माँ कृपा करो माँ-2
सुनो भवानी अरज हमारी,
दया करो माँ कृपा करो माँ।।
Tags
Mata Bhajan