राम रखा जाये कि श्याम रखा जाये,
बोल जच्चा बच्चे का क्या,
नाम रखा जाये-2
मैने सासू बुलाया नहीं आयीं,
मैने जिठनी बुलाया नहीं आयीं-2
रिश्ता तोड़ा जाये,या जोड़ दिया जाये,
बोल जच्चा बच्चे का क्या,
नाम रखा जाये-2
राम रखा जाये कि श्याम रखा जाये,
बोल जच्चा बच्चे का क्या,
नाम रखा जाये-2
मैने ननदी बुलाया नहीं आयीं,
मैने देवर बुलाया नहीं आये-2
रिश्ता तोड़ा जाये या जोड़ दिया जाये,
बोल जच्चा बच्चे का क्या,
नाम रखा जाये-2
राम रखा जाये कि श्याम रखा जाये,
बोल जच्चा बच्चे का क्या,
नाम रखा जाये-2
Tags
Jachcha geet