Sasu Ki Jeebh Raja Aise Chale Jaise Ki Darji Ki Kanchi Chale/सासू की जीभ राजा ऐसे चले जैसे कि दर्जी की कैंची चले।


सासू की जीभ राजा ऐसे चले, हां ऐसे चले,
जैसे कि दर्जी की कैंची चले, हां कैंची चले,
सासू की जीभ राजा ऐसे चले, हां ऐसे चले,
जैसे कि दर्जी की कैंची चले, हां कैंची चले।।

एक दिना मैं गई अम्बाला, एक दिना मैं गई अम्बाला,
वहां से लाई सोने की माला, वहां से लाई सोने की माला,
माला को देख सासू ऐसे जले हां ऐसे जले,
जैसे कि चूल्हे की लकड़ी जले,
माला को देख सासू ऐसे जले हां ऐसे जले,
जैसे कि चूल्हे की लकड़ी जले,
सासू की जीभ राजा ऐसे चले, हां ऐसे चले,
जैसे कि दर्जी की कैंची चले, हां कैंची चले।।

एक दिना मैं गई थी बरेली, एक दिना मैं गई थी बरेली,
वहां से लाई झुमकी अलबेली, वहां से लाई झुमकी अलबेली,
झुमकी को देख जिठनी ऐसे जले हां ऐसे जले,
जैसे कि मिर्ची से जीभ जले,
झुमकी को देख जिठनी ऐसे जले हां ऐसे जले,
जैसे कि मिर्ची से जीभ जले,
सासू की जीभ राजा ऐसे चले, हां ऐसे चले,
जैसे कि दर्जी की कैंची चले, हां कैंची चले।।

एक दिना मैं गई थी आगरा, एक दिना मैं गई थी आगरा,
वहां से लाई सुंदर सा घाघरा, वहां से लाई सुंदर सा घाघरा, 
घाघरा को देख छोटी ऐसे जले हां ऐसे जले,
जैसे कि भट्टी में कोयला जले,
घाघरा को देख छोटी ऐसे जले हां ऐसे जले,
जैसे कि भट्टी में कोयला जले,
सासू की जीभ राजा ऐसे चले, हां ऐसे चले,
जैसे कि दर्जी की कैंची चले, हां कैंची चले।।

एक दिना मैं गई थी लंदन, एक दिना मैं गई थी लंदन,
वहां से लाई सोने के कंगन, वहां से लाई सोने के कंगन,
कंगन को देख ननदी ऐसे जले हां ऐसे जले,
जैसे कि धूप में सूरज जले,
कंगन को देख ननदी ऐसे जले हां ऐसे जले,
जैसे कि धूप में सूरज जले,
सासू की जीभ राजा ऐसे चले, हां ऐसे चले,
जैसे कि दर्जी की कैंची चले, हां कैंची चले,
सासू की जीभ राजा ऐसे चले, हां ऐसे चले,
जैसे कि दर्जी की कैंची चले, हां कैंची चले।।


Post a Comment

Previous Post Next Post