दुल्हन बनी, दुल्हन बनी, आज मेरी बेटी दुल्हन बनी।
दुल्हन बनी, दुल्हन बनी,
दुल्हन बनी ओ रामा दुल्हन बनी,
आज मेरी बेटी दुल्हन बनी,
आज मेरी बेटी दुल्हन बनी,
गोरे गोरे मुखड़े पे लाल लाल बिंदिया,
गोरे गोरे मुखड़े पे लाल लाल बिंदिया,
मांग भरी, मांग भरी,
मांग भरी ओ रामा मांग भरी,
आज मेरी बेटी की मांग भरी,
आज मेरी बेटी की मांग भरी,
दुल्हन बनी, दुल्हन बनी,
दुल्हन बनी ओ रामा दुल्हन बनी,
आज मेरी बेटी दुल्हन बनी,
आज मेरी बेटी दुल्हन बनी।।
गोरे गोरे हाथों में लाल लाल चूड़ी,
गोरे गोरे हाथों में लाल लाल चूड़ी,
मेहंदी लगी मेहंदी लगी,
मेंहदी लगी ओ रामा मेहंदी लगी,
आज मेरी बेटी के मेंहदी लगी,
आज मेरी बेटी के मेंहदी लगी,
दुल्हन बनी, दुल्हन बनी,
दुल्हन बनी ओ रामा दुल्हन बनी,
आज मेरी बेटी दुल्हन बनी,
आज मेरी बेटी दुल्हन बनी।।
गोरे गोरे पैरों में चांदी की पायल,
गोरे गोरे पैरों में चांदी की पायल,
महावर लगा महावर लगा,
महावर लगा ओ रामा महावर लगा,
आज मेरी बेटी के महावर लगा,
आज मेरी बेटी के महावर लगा,
दुल्हन बनी, दुल्हन बनी,
दुल्हन बनी ओ रामा दुल्हन बनी,
आज मेरी बेटी दुल्हन बनी,
आज मेरी बेटी दुल्हन बनी।।
गोरे गोरे अंगों पर लाल लाल लहंगा,
गोरे गोरे अंगों पर लाल लाल लहंगा,
चुनरी ओढ़ी, चुनरी ओढ़ी,
चुनरी ओढ़ी ओ रामा चुनरी ओढ़ी,
आज मेरी बेटी ने चुनरी ओढ़ी,
आज मेरी बेटी ने चुनरी ओढ़ी,
दुल्हन बनी दुल्हन बनी,
दुल्हन बनी ओ रामा दुल्हन बनी
आज मेरी बेटी दुल्हन बनी,
आज मेरी बेटी दुल्हन बनी।।
Tags
Banni Geet